फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers demonstrated in the collectorate

Amethi News: किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Wed, 22 Jan 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 22 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated in the collectorate
गौरीगंज के विशुनदासपुर ​स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मौजूद किसान। -किसान
अमेठी सिटी। आठ साल पहले हाईवे के लिए चिह्नित किसानों की भूमि के मुआवजा का भुगतान पुराने सर्किल रेट से हो रहा है। ऐसे में किसान आक्रोशित हैं। किसानों ने मंगलवार को नवीन कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया और नए सर्किट रेट से भुगतान करने की मांग करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन



जिले से गुजरने वाले चिलबिला-मुसाफिरखाना मार्ग को हाईवे का दर्जा मिला है। हाईवे पर बाईपास व ओवरब्रिज निर्माण के लिए सहजीपुर, ठेंगहा व और बदलापुर गांव में किसानों की भूमि अधिगृहीत की गई है। अधिगृहीत भूमि के मुआवजे का भुगतान आठ साल पहले के सर्किल रेट पर होने की जानकारी के बाद किसान आक्रोशित हैं।
विज्ञापन



इसे लेकर किसान गौरीगंज के विशुनदासपुर स्थित नवीन कलेक्ट्रेट भवन पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए अधिगृहीत भूमि का पुराने रेट से मुआवजा देने का विरोध करते हुए नए सर्किल रेट से भुगतान करने की बात कही। प्रदर्शन के बाद किसानों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्ञापन में कहा कि जमीन हाईवे निर्माण के लिए ली जा रही है। आठ साल पुराने रेट पर मुआवजा का भुगतान करना न्याय संगत नहीं है। उन्होंने नए सर्किल रेट से मुआवजा निर्धारित कर भुगतान करने की मांग की। इस मौके पर रामयज्ञ तिवारी, श्याम बहादुर सिंह, सुनील पांडेय, अनुपम मिश्र, जय प्रकाश मिश्र, संजय सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।





दो जिले और तीन तहसीलों को जोड़ता है हाईवे
चिलबिला-अमेठी-गौरीगंज-मुसाफिरखाना हाईवे (एनएच 931) को अब 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यह हाईवे प्रतापगढ़ और अमेठी जिले के साथ ही तीन तहसील अमेठी, गौरीगंज व मुसाफिरखाना को जोड़ता है। 68.3 किमी लंबा हाईवे अभी तक सात मीटर चौड़ा है। इस हाईवे पर लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित सहजीपुर रेलवे क्राॅसिंग पर एक फ्लाईओवर व ठेंगहा गांव के पास 2.05 किमी लंबे बाईपास का निर्माण होगा। इससे भारी वाहन किनारे से निकल जाएंगे और उन्हें बाजार में नहीं जाना होगा। 68.3 किमी लंबे मार्ग के निर्माण पर 900 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed