{"_id":"69936f695a00618bdb0f008d","slug":"farmers-created-ruckus-alleging-short-weighing-amethi-news-c-96-1-ame1022-159004-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घटतौली का आरोप लगा किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घटतौली का आरोप लगा किसानों ने किया हंगामा
Tue, 17 Feb 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर के रानीगंज गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में गन्ने की तौल कराते
जगदीशपुर। प्रेमगढ़ गांव में हैदरगढ़ चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति के लिए संचालित रानीगंज क्रय केंद्र में सोमवार को घटतौली का मामला सामने आया है। किसानों ने धर्मकांटे के नीचे जग लगाकर कम तौल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और जिम्मेदार अधिकारी के आने तक तौल नहीं होने दी।
अलीनगर गांव के प्रदीप कुमार सिंह दो ट्राॅली गन्ना लेकर क्रय केंद्र पहुंचे। पहली ट्राॅली की तौल 39.65 क्विंटल बताई गई, जबकि दूसरी ट्राॅली का वजन 32.65 क्विंटल दर्ज किया गया। दूसरी ट्राॅली में सात क्विंटल वजन का अंतर होने पर उन्होंने पास स्थित निजी धर्मकांटे पर तौल कराई। यहां दूसरी ट्राॅली का वजन 39.65 क्विंटल निकला।
इसके बाद वह तौल पर्ची लेकर क्रय केंद्र पहुंचे और जांच की तो कांटे के नीचे जग लगा मिला। यह देख वहां मौजूद किसान आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। अन्य किसानों ने भी घटतौली की आशंका जताई है।
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर मौजूद तौल लिपिक रंजीत कुमार (निवासी हेलवा चरकौला, बस्ती) ने कांटे में जग लगे होने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि कांटे में जग लगे होने की जानकारी उन्हें नहीं थी। किसानों ने मामले की शिकायत तहसील प्रशासन से की है। इस संबंध में तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह ने बताया कि अभी उन्हें औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।