फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   farmer welcome

सम्मान दिवस पर सम्मानित किए गए किसान

Wed, 23 Dec 2020 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
farmer welcome
गौरीगंज (अमेठी)। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बुधवार को विकास भवन परिसर में किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम हुआ। इसमें खेती के साथ ही मत्स्य, उद्यान व पशुपालन से जुड़े आठ-आठ (कुल-32) किसानों को शासन की ओर से निर्धारित पुरस्कार राशि का आरटीजीएस प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर बुधवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर पचेहरी स्थित विकास भवन सभागार में किसान सम्मान समारोह/ मृदा स्वास्थ्य गोष्ठी/ कृषक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। आयोजन के दौरान धान, गेहूं, चना, मटर की फसलों पर अधिक उत्पादकता के साथ ही मत्स्य, उद्यान व पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसानों-पशुपालकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सभी विधा में प्रथम स्थान पर पर रहे चार-चार किसानों को डीएम अरुण कुमार ने 75-75 सौ रुपये तथा चार-चार किसानों को पांच-पांच हजार रुपये का प्रमाणपत्र (राशि आरटीजीएस से उनके खाते में भेजी गई) तो अन्य सभी किसानों को अंगवस्त्र व प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, उप निदेशक कृषि सत्येंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बल्देव प्रसाद व सीबीओ डॉ. रमेश पाठक ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों को बांटा फल
चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर रीता सिंह जनकल्याण समिति के बैनर तले महिला किसानों ने मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। किसानों ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताते हुए उनके जीवन से सीख लेने की अपील की। इस मौके पर रीता सिंह, कमलेश सरोज, विमला व प्रेमावती समेत कई महिला किसान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed