फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer drowns in pond while trying to retrieve buffalo

Amethi News: भैंस निकालने गए किसान की तालाब में डूबकर मौत

Sun, 26 Jul 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 26 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer drowns in pond while trying to retrieve buffalo
भेंटुआ के नौगिरवां गांव में रोत-बिलखते जंगू के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
मुंशीगंज। भेंटुआ के नौगिरवां गांव निवासी जंग बहादुर यादव उर्फ जंगू (47) की शनिवार को गांव के पास सहबी तारा तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह मवेशी चराने गए थे। तालाब में उतरी भैंस को निकालने के प्रयास में उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मृतक के चचेरे भाई चंद्रबली ने बताया कि जंग बहादुर मवेशियों को लेकर खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी भैंस तालाब में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर वह उसे निकालने के लिए पानी में उतरे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी भेंटुआ ले गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जंग बहादुर की मौत के बाद परिजन गमगीन हैं। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों को दिलाई जाएगी आर्थिक सहायता
आपदा प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से हुई मौत आपदा राहत की श्रेणी में आती है। राजस्व टीम को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियमानुसार परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed