फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer dies in road accident

Amethi News: सड़क हादसे में किसान की मौत

Tue, 09 Jun 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 09 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies in road accident
शाहगढ़। जगदीशपुर के चौधरीपुर गांव निवासी शिव बहादुर (46) की बाइक सोमवार को मोहगंज के वीरू का पुरवा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में शिव बहादुर की मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मोहनगंज के सरदारगंज निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके साले शिव बहादुर बाइक से किसी काम से मोहनगंज जा रहे थे। वीरू का पुरवा गांव के पास किसी वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिव बहादुर को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शिव बहादुर ने हेलमेट पहना था। शरीर में अधिक चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव बहादुर की मौत से उनकी पत्नी मातादेई का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी कमलेश, मिथिलेश, राधा, सोनम, श्रद्धा और बेटे गोविंद बिलख रहे है। रिश्तेदार परिजनों काे सांत्वना देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed