फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer dies after consuming toxic substance

Amethi News: विषाक्त पदार्थ खाने से किसान की मौत

Fri, 06 Mar 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after consuming toxic substance
राजाफत्तेपुर। शिवरतनगंज के कोलवा मजरे पन्हौना गांव निवासी किसान दुलन (55) की संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ सेवन के बाद मौत हो गई। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। परिजनों ने कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



दीपक ने बताया कि पिता दुलन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आशंका जताई गई कि उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें सीएचसी सिंहपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने एम्स भेजने की सलाह दी। रास्ते में ही दुलन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



घटना के बाद परिजनों ने कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दया शंकर मिश्रा ने बताया कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। विसरा सुरक्षित कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंचायत के बाद आहत था किसान
गांव के लोगों का कहना है कि रविवार को गांव में एक मामले को लेकर पंचायत हुई थी। पंचायत में दुलन ने एक मामले में जेवरात और बर्तन लेने तथा बेचने की बात स्वीकार की थी और उन्हें लौटाने के लिए तीन माह का समय मांगा था। इसके बाद से वह आहत था। इसके बाद उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed