फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer dies after bike is hit by loader

Amethi News: लोडर की चपेट में आई बाइक, किसान की मौत

Wed, 24 Jun 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 24 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after bike is hit by loader
कसारा गांव में गमगीन मृतक रामलाल के परिजन। स्रोत स्थानीय
संग्रामपुर। बेलखरी चौराहे पर मंगलवार सुबह दूध के केनों से लदे तेज रफ्तार लोडर की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में शीतलाबक्श का पुरवा कटरा कसारा गांव निवासी किसान रामलाल यादव (65) की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन



अनुराग यादव ने बताया कि उनके बाबा रामलाल यादव सुबह बाइक से विशेषरगंज बाजार खाद की जानकारी लेने जा रहे थे। बेलखरी चौराहे के पास सामने से आ रहे लोडर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी संग्रामपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर चला गया। पुलिस ने लोडर को कब्जे में ले लिया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि हादसे में घायल रामलाल की जिला अस्पताल में मौत होने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच में हेलमेट पहने होने की बात सामने आई है। लोडर को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रामलाल यादव की मौत के बाद पत्नी संपता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए कहती रहीं कि कहा था खाद लेकर आ रहा हूं, तब भोजन कर खेत जाऊंगा। खाद लेकर अभी नहीं आए, कोई तो बुला दे। संपता को रोता देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। नाती अनुराग सहित अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उनका बेटा दिनेश छत्तीसगढ़ में ट्रक चालक है। पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed