फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Family members took the injured to collectorate, protest

Amethi News: घायल को कलेक्ट्रेट लेकर पहुंचे परिजन, प्रदर्शन

Wed, 11 Oct 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Family members took the injured to collectorate, protest
घायल को लेकर कलेक्ट्रे्ट पहुंचे परिजन
अमेठी। घर पर मृत पशु को न फेंकने से नाराज युवक की पिटाई में घायल बुजुर्ग के परिजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गए। परिसर में घायल बुजुर्ग को फर्श पर लिटा कर प्रदर्शन करने लगे। अफसरों ने कोतवाली पहुंच बयान दर्ज कराने की बात कह कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आश्वासन पर शांत परिजन घायल बुजुर्ग को लेकर वापस लौटे तो प्रशासन ने राहत की सांस ली। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कोरारी गिरधर शाह गांव निवासी आशीष के घर एक युवक एक मृत पशु को फेंकने से मना कर करने पर बुजुर्ग अक्षयवर की पिटाई कर दी। घायल बुजुर्ग का अस्पताल में उपचार कराने के बाद परिजनों ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान भेजा। इसके बाद भी दर्ज केस में गंभीर धारा नहीं लगाने से नाराज परिजन मंगलवार को घायल बुजुर्ग अक्षयवर को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। कलेक्ट्रेट में घायल का फर्श पर लिटाकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

सीओ व एसडीएम ने परिजनों से बात की। परिजनों का आरोप था कि बुजुर्ग का अपहरण कर आशीष घर ले गया था और पिटाई की। पुलिस ने दर्ज केस में अपहरण की धारा नहीं लगाई है। इसके बाद अफसरों ने एफआईआर की काॅपी, तहरीर देखने के बाद एसएचओ अरुण कुमार से बात की। परिजनों को बताया कि तहरीर पर अपहरण की बात नहीं लिखने की धारा नहीं लगी है। आप लोग थाने जाए और अपने बयान दर्ज कराए। बयान के आधार पर वैधानिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अफसरों के आश्वासन पर शांत परिजन घायल बुजुर्ग को लेकर लौटे तो प्रशासन ने राहत की सांस ली। गौरीगंज एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि परिजन समझाने के बाद रवाना हो गए। मामले में कार्रवाई अमेठी कोतवाली से होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed