{"_id":"66f09a3621b39749e4088b37","slug":"family-id-will-be-issued-to-one-lakh-families-amethi-news-c-96-1-gon1004-126126-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक लाख परिवारों को जारी होगी फैमिली आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक लाख परिवारों को जारी होगी फैमिली आईडी
Mon, 23 Sep 2024 03:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में निवास करने वाले सभी लोगों को फैमिली आईडी एक परिवार एक पहचान योजना का लाभ मिलेगा। परिवार की विशिष्ट पहचान के लिए शासन की ओर से फैमिली आईडी सृजित की जा रही है। जिले में करीब 3.7 लाख राशन कार्ड धारक हैं, जिनकी राशन कार्ड संख्या ही उनकी फैमिली आईडी है। बचे हुए करीब एक लाख परिवारों का राशन कार्ड जारी किया जाएगा।
ऐसे परिवार जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उनकी फैमिली आईडी कार्ड पोर्टल familyid.up.gov.in के माध्यम से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह ने बताया कि भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फेमिली आईडी से सहूलियत होगी। इस आईडी से विभिन्न योजनाओं को लिंक व मैप किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य छूटे हुए पात्र लाभार्थियों की पहचान कर कल्याणकारी योजनाओं से शत प्रतिशत संतृप्त करना है।
आवेदक परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य फैमिली आईडी के लिए स्वयं एवं परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। सत्यापन कार्य शहरी क्षेत्र में संबंधित उप जिलाधिकारी या लेखपाल के माध्यम से, ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित खंड विकास अधिकारी या ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
आधार मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए
फैमिली आईडी पंजीकरण के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। ओटीपी आधारित ई केवाईसी होगी। परिवार का कोई सदस्य पूर्व में किसी अन्य परिवार से जुड़ा हुआ है तो उसका पंजीकरण नहीं किया जा सकेगा। सत्यापन के बाद ही एक परिवार से एक ही फैमिली आईडी जारी की जाएगी, जिसे शासन की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।