फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Families forced to sell the house for fear of overbearing neighbor

दबंग पड़ोसी के डर से घर बेचने को मजूबर परिवार

Sat, 19 Jun 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Families forced to sell the house for fear of overbearing neighbor
मुसाफिरखाना (अमेठी)। दिल्ली में नौकरी करने वाले व्यक्ति की जमीन पर पड़ोसी ने अपनी दीवार खड़ी कर ली। विरोध करने पर परिवारीजनों की पिटाई कर दी। पुलिस से शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

खतरे की आशंका के चलते परिवार ने पड़ोसी जनपद सुलतानपुर में एक रिश्तेदार के यहां शरण ली और दीवार बेचने के लिए उस पर नोटिस चस्पा की है।
शनिवार को सोशल मीडिया पर घर बिकाऊ होने के चस्पा नोटिस तथा पीड़ित का एक वीडियो वायरल होने पर मामला सुर्खियों में आया।
इस संबंध में डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी मेवालाल कहा कि वह परिवार के भरण पोषण के लिए दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन

कोविड की दूसरी जहर में जब वह घर लौटा तो अपने हिस्से में मकान बनाने की शुरुआत की। इसी बीच पड़ोसी दर्शन ने जबरन उनकी दीवार पर छप्पर रख लिया।
विरोध करने पर दर्शन व उसके परिवारीजनों ने मिलकर मेवालाल के पिता और पत्नी गीता की पिटाई कर दी। थाने जाने पर पुलिस वालों ने उल्टा उन्हें ही जमीन पर कब्जा करने की बात कहकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं सुनवाई नहीं होने पर मेवालाल मकान बेचने को मजबूर है। शनिवार को मेवालाल ने घर बिकाऊ होने के नोटिस के साथ अपना का एक वीडियो वायरल कर दिया।
वीडियो में मेवालाल कहना है कि दबंग लोग उसे जान से मारना चाहते हैं। मुसाफिरखाना पुलिस भी उन्हें जेल भेजने के लिए ढूंढ रही है। इस डर से पड़ोस के जिला सुलतानपुर में एक रिश्तेदार के यहां रह रहा है।
एसपी ने आरोप को बताया निराधार
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि मेवालाल के पत्नी की ओर से ट्वीट पर शनिवार को तहसीलदार व एसएचओ की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई थी। स्थलीय जांच व ग्रामीणों से पूछताछ में दर्शन की भूमि पर मेवालाल द्वारा ही अवैध रुप से निर्माण करने की बात सामने आई।

दोनों पक्षों को पुरानी आबादी की भूमि होने के चलते आपसी सुलह समझौता या फिर दीवानी न्यायालय में वाद दायर करने को कहा गया है। शांति व्यवस्था को देखते हुए दोनों पक्षों को पाबंद किया गया है। घर छोड़कर दूसरे जिले में रहने व अवैध कब्जा करने के आरोप को एसपी ने निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed