फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Facility Quarantine Center to be built in Sainik School

सैनिक स्कूल में बनेगा फैसिलिटी क्वारंटीन सेंटर

Sun, 24 May 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Facility Quarantine Center to be built in Sainik School
अमेठी। कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या व उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए डीएम ने कौहार स्थित सैनिक स्कूल को फैसिलिटी क्वारंटीन सेंटर बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए रविवार को डीएम ने अफसरों के साथ स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अफसरों को मूलभूत सुविधा का प्रबंध करने का निर्देश देते हुए स्कूल में 112 बेड का फैसिलिटी क्वारंटीन तथा 500 बेड का लेवल-1 अटैच फैसिलिटी सेंटर तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

असैदापुर स्थित जिला अस्पताल में शनिवार से कोरोना मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू करने के बाद शासन के निर्देश पर भविष्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढने की संभावना को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज व्यवस्था सुनिश्चित करने की कोशिश जिले में शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने गौरीगंज तहसील के रामगंज कौहार स्थित नवनिर्मित सैनिक स्कूल को फैसिलिटी क्वारंटाइन सेंटर प्रस्तावित किया गया है। प्रस्तातिव स्कूल में बेहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने सीडीओ प्रभुनाथ, सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, एक्सईएन विद्युत व लोक निर्माण तथा एसडीएम गौरीगंज राकेश कुमार के साथ स्कूल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने एक्सईएन विद्युत को स्कूल में विद्युत कनेक्शन दुरुस्त करने, लोक निर्माण विभाग को संपर्क मार्ग के साथ अन्य सुविधाएं तो सीएमओ को इलाज से जुड़ी सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

डीएम ने बताया कि भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए सैनिक स्कूल भवन में 112 बेड फैसिलिटी क्वारंटाइन तथा 500 बेड अटैच फैसिलिटी सेंटर तैयार किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमितों का बेहतर इलाज में करने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed