फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   facility of open air gym and track will be available in trilokpur park

त्रिलोकपुर पार्क में होगी ओपन एयर जिम व ट्रैक की सुविधा

Fri, 05 Mar 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
facility of open air gym and track will be available in trilokpur park
गौरीगंज (अमेठी)। ग्रामीणों को खेलकूद व मार्निंग वॉक की सुविधा के लिए त्रिलोकपुर में पिछले दिनों पार्क निर्माण को स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत विभाग पार्क निर्माण करवा रहा है। शुक्रवार को डीएम ने निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने पार्क के सौंदर्यीकरण के साथ सुविधाओं में बढ़ोत्तरी का निर्देश अपर मुख्य अधिकारी को दिया।
औचक निरीक्षण करने शुक्रवार को पार्क पहुंचे डीएम अरुण कुमार ने पार्क के चारों तरफ ट्रैक, ओपन एयर जिम, झूले, बेंच, पेयजल, प्रसाधन व सौंदर्यीकरण कार्य कराने का निर्देश दिया। डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत रवींद्र कुमार को निर्माण में होने वाले व्यय का आगणन तैयार कर शीघ्र कार्य पारंभ करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पार्क तैयार होने के बाद ग्रामीणों को प्राकृतिक वातावरण में मार्निंग वॉक के साथ खेलने आदि की सुविधा मिलेगी। डीएम ने पार्क निर्माण के साथ सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखने की बात कहते हुए मानक विहीन कार्य होने तथा समय से कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर व एसडीएम महात्मा सिंह समेत सभी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed