फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Facility in school will be uploaded on website

वेबसाइट पर अपलोड होगी स्कूल में मौजूद सुविधा

Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Facility in school will be uploaded on website
अमेठी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे सचिव के निर्देश पर इन दिनों वेबसाइट पर स्कूल में मौजूद सुविधाओं की अपलोडिंग का कार्य चल रहा है। शनिवार को अपलोडिंग की अंतिम तिथि होने के बावजूद कई स्कूलों की ओर से अब तक सूचना अपलोड नहीं की गई है। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर शनिवार को प्रत्येक दशा में सूचना अपलोड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे सचिव ने वेबसाइट पर स्कूलों में मौजूद आधारभूत सुविधा ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शनिवार (आज) अपलोडिंग की अंतिम तिथि होने के बावजूद शुक्रवार तक कई स्कूलों में सूचना अपलोडिंग का काम शुरू नहीं किया गया है। मामले की जानकारी होने के बाद डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने शुक्रवार को प्रधानाचार्यों को रिमाइंडर जारी कर शनिवार तक स्कूल में मौजूद सुविधा की अपलोडिंग करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने वेबसाइट पर भ्रामक सूेचना अपलोड नहीं करने की बात कहते हुए सूचना अपलोड नहीं होने पर परीक्षा केंद्र से वंचित करने तथा विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीआईओएस ने बताया कि सूचना अपलोड होने के बाद डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर गठित टीम स्थलीय सत्यापन कर अपना अनुमोदन देगी। अनुमोदन देने के बाद ऑनलाइन ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed