फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Facilities will be increased at the Go-shelter center

गो-आश्रय केंद्र पर बढ़ाई जाएगीं सुविधाएं

Wed, 02 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Facilities will be increased at the Go-shelter center
गौरीगंज (अमेठी)। जुलाई से सितंबर तक होने वाली बरसात के दौरान गो-आश्रय केंद्र पर संरक्षित गोवंशों को सुरक्षित करने के लिए भूसा, पराली के साथ हरा चारा, दाना व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अपर मुख्य सचिव का पत्र मिलने के बाद सीवीओ ने सभी आश्रय केंद्र प्रभारियों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के जिले में तीन कांजी हाउस, नेवादा किशुनगढ़ व सरैया दुबान में वृहद गो सरंक्षण केंद्र तथा 50 अस्थाई गो-आश्रय केंद्र का संचालन कर रहा है। जहां 3,860 गोवंशों को संरक्षित किया जा रहा है। इन्हें बरसात में होने वाले संक्रमण से बचाने के साथ अन्य प्रबंध सुनिश्चित करने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव पशुधन की ओर से डीएम को भेजे पत्र में गोवंशों को गर्मी व धूप से बचाने के लिए शेड की व्यवस्था करने के साथ उन्हें पर्याप्त मात्रा में भूसा, पराली, हरा चारा, दाना, पीने के लिए स्वच्छ पानी, उपचार तथा चौकीदार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि सभी पशु चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारी को पत्र जारी कर इसके निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने सुविधाओं की कमी होने तथा सुरक्षित गोवंशों की देख-रेख के अभाव में मौत होने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed