{"_id":"65c13fe31be0363f0b015846","slug":"facilities-will-be-improved-in-council-schools-with-rs-299-crore-amethi-news-c-96-1-ame1002-113096-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 2.99 करोड़ से परिषदीय स्कूलों में बेहतर होंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 2.99 करोड़ से परिषदीय स्कूलों में बेहतर होंगी सुविधाएं
Tue, 06 Feb 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परिषदीय स्कूलों में संसाधनों की कमी अब दूर होगी। शासन ने स्कूलों में संसाधनों की उपलब्धता के लिए तय कंपोजिट ग्रांट की 50 फीसदी बजट राशि जारी कर दी है। 1,560 स्कूलों में 2.99 करोड़ की धनराशि से कार्य कराए जाएंगे।
जिले के 1560 विद्यालयों के लिए दिसंबर में कंपोजिट ग्रांट की मद में 5.98 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी हुई थी। दो माह के इंतजार के बाद शासन ने इसमें से दो करोड़ 99 लाख 27 हजार पांच सौ रुपये स्कूलों के लिए जारी किए हैं। इससे विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुविधा को देखते हुए कई तरह के काम कराए जाएंगे। पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, लाइट, पंखा लगाने सहित अन्य संसाधनों की मरम्मत का काम होगा।
जिले के इन परिषदीय विद्यालयों में मौजूदा सत्र में एक लाख 72 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। शासन की तरफ से प्रति वर्ष कंपोजिट ग्रांट के तहत छात्र संख्या के आधार पर राशि उपलब्ध कराई जाती है। इससे विद्यालयों में संसाधनों की मरम्मत आदि का काम कराया जाता है। ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के साथ अच्छी सुविधाओं का भी लाभ मिल सके।
विज्ञापन
ये सुविधाएं होंगी बेहतर
कई परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं, जहां रंगाई पोताई के साथ ही हैंडपंप के रीबोर व मरम्मत की जरूरत है। कमरों में बच्चों के बैठने के लिए उपलब्ध डेस्क व बेंच क्षतिग्रस्त हैं। शौचालय व बच्चों के लिए लगी पेयजल की टोटियां खराब हो चुकी हैं। उन्हें दुरुस्त कराने की जरूरत है। यह धनराशि मिलने से इन सुविधाओं को बेहतर किया जा सकेगा।
छात्र संख्या के आधार पर मिलेगी राशि
कंपोजिट ग्रांट योजना के तहत परिषदीय स्कूलों को छात्र संख्या के आधार पर राशि मुहैया होगी। छात्र संख्या 30 तक के विद्यालयों को 10 हजार, 100 तक की छात्र संख्या के आधार पर 25 हजार, 200 तक की छात्र संख्या वाले विद्यालय को 50 हजार, एक हजार तक की छात्र संख्या वाले विद्यालय को 75 हजार रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। जिले में 73 स्कूलों को दस हजार रुपये प्रति स्कूल से तो 727 स्कूल को 25 हजार रुपये प्रति स्कूल, 642 स्कूल को 50 हजार रुपये प्रति स्कूल और 118 स्कूल को प्रति स्कूल 75 हजार रुपये की धनराशि जारी हुई है।
जल्द भेजी जाएगी रकम
परिषदीय स्कूलों के लिए कंपोजिट ग्रांट की 50 फीसदी बजट राशि आवंटित हुई है। नियमानुसार इसे सभी स्कूलों के खाते में संसाधनों की खरीद इत्यादि के लिए भेजा जाएगा। कंपोजिट ग्रांट की रकम एक सप्ताह में स्कूल के खाते में पहुंच जाएगी। सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि आवंटित धनराशि का नियमानुसार सुविधा विस्तार व संसाधनों को बेहतर करने में खर्च करें।
संजय कुमार तिवारी, बीएसए