फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Facilities should be increased in industrial area

Amethi News: औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ाई जाएं सुविधाएं

Tue, 04 Jul 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 04 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Facilities should be increased in industrial area
जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण करते अ​धिकारी।
जगदीशपुर (अमेठी)। उद्यमियों को सुविधा देते हुए उद्योगों की स्थापना के लिए अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विकास कार्यों की हकीकत देखते हुए औद्योगिक क्षेत्र में सुविधा बढ़ाते हुए उद्यमियों को सहूलियत देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

यूपीसीडा अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी/नोडल अधिकारी शंशाक शेखर ने औद्योगिक क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर विकास कार्यों की हकीकत देखी। बारिश से पार्क में जल भराव के बीच सड़क के किनारे पौधारोपण किया। औद्योगिक क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर मुर्गी दाना बनाने वाली फैक्ट्री को देखते हुए उसके रॉ मिटीरियल, प्रोडक्सन और बिक्री की जानकारी ली। साथ ही निर्माणाधीन चल रही व निर्मित होने वाली सड़कों की हकीकत भी देखी।
विज्ञापन

यूपीसीडा लखनऊ से आए प्रबंधक सिविल राजीव कुमार, अयोध्या के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन श्रीवास्तव, वित्त एवं लेखाधिकारी धरम चन्द, लघु उद्योग भरती अमेठी के अध्यक्ष संजय सिंह, शहनवाज हुसैन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराएं
इंडोरामा गेस्ट हाउस में उद्यमियों व उद्यमी संगठनों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए। औद्योगिक क्षेत्र के क्षेत्रफल और किसके पास कितनी जमीन है, कितना भू भाग खाली पड़ा है, किस पर क्या विवाद है से जुड़ी जानकारी भी हासिल की।
बैठक में फैक्ट्री मालिकों ने जर्जर रोड, जल निकासी, तथा बिजली व्यवस्था व्यवस्थित किए जाने की मांग की। नोडल अधिकारी ने पौधरोपण पर जोर देते हुए कहा कि 100 की जगह 20 ही पौध लगाएं। जो भी पौधे लगाएं उनकी देख भाल कर उन्हें बड़ा करें।



सीएफसी बिल्डिंग के रिपेयरिंग होने का काम बंद होने के लिए रिपोर्टिंग के निर्देश दिया। स्थलीय कार्यालय का इस्टीमेट बनाकर नई बिल्डिंग की कार्ययोजना बनाने, फील्ड हॉस्टल को ठीक करने, लोहिया पुल को चौड़ा करने, औद्योगिक क्षेत्र में मुख्य द्वार पर गेट निर्माण स्ट्रीट लाइट हाई मास्क लाइट और एलईडी लाइट लगाए जाने आदि के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed