{"_id":"6a3ece0fd72e07cd390befd8","slug":"facilities-in-council-schools-will-be-enhanced-amethi-news-c-13-1-lko1043-1801847-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: परिषदीय स्कूलों में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: परिषदीय स्कूलों में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
Sat, 27 Jun 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नए शैक्षणिक सत्र में जिले के परिषदीय विद्यालयों की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। 1486 प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों को कंपोजिट स्कूल ग्रांट की पहली किस्त जारी कर दी गई है। दो करोड़ 28 लाख 85 हजार रुपये विद्यालयों के खातों में भेजे गए हैं। इस धनराशि से विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं बेहतर करने के साथ मरम्मत और रखरखाव के कार्य कराए जाएंगे।
छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों को 10 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की ग्रांट मिलेगी। इस राशि से शौचालय और पेयजल व्यवस्था की मरम्मत, कक्षाओं की रंगाई-पुताई, ब्लैकबोर्ड का नवीनीकरण, फर्स्ट-एड किट की उपलब्धता, अग्निशमन यंत्रों की रीफिलिंग, बिजली उपकरणों की मरम्मत, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। उद्देश्य विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना है।
जिले के लिए कंपोजिट स्कूल ग्रांट के तहत चार करोड़ 50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। पहली किस्त के रूप में दो करोड़ 28 लाख 85 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं, जिन्हें सभी पात्र विद्यालयों के खातों में भेज दिया गया है। शेष धनराशि अगले चरण में मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
तय मानकों के अनुसार होगा खर्च
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि पहली किस्त सभी पात्र विद्यालयों के खातों में स्थानांतरित कर दी गई है। धनराशि का उपयोग शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाएगा। कार्यों की नियमित निगरानी भी होगी, ताकि प्रत्येक विद्यालय में सुविधाओं का प्रभावी विकास सुनिश्चित किया जा सके।