फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Faces of farmers blossomed due to rain

Amethi News: झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

Sun, 30 Jul 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Faces of farmers blossomed due to rain
बारिश के बाद धान की फसल में फैली हरियाली
गौरीगंज(अमेठी)। लंबे समय से अच्छी बारिश की आस लगाए किसानों को रविवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से काफी खुश नजर आए। कुछ दिनों से तेज धूप व उसम भरी गर्मी होने से किसानों के सामने अपनी फसल को बचा पाने की चिंता सता रही थी। लेकिन, शनिवार की भोर व रविवार दोपहर हुई बारिश से किसान काफी मुदित हैं। बारिश होने से व पानी मिलने से खाद का छिड़काव करने में किसान जुट गए। बरसात से सूख रही फसलों में नई जान आ गई है।
विज्ञापन

धान रोपित करने के बाद से बरसात का इंतजार कर रहे किसानों की रविवार को हुई झमाझम बरसात से खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। किसानों को भले ही राहत मिली लेकिन बरसात से दूसरी तरफ रास्तों में कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गौरीगंज शहर के चौक बाजार, सब्जीमंडी, सैठा रोड सहित अन्य स्थानों पर सड़क पर कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। बारिश के चलते उसम भरी गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

बरसात खत्म होते ही धूप होने से उमस भरी गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया। हालांकि पूर्व में पड़ी भीषण गर्मी व धूप के चलते उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली है। जायस में हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन, बारिश न होने से किसानों को मायूसी हाथ लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारशुकुल में हल्की बारिश होने के बाद खिली धूप से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed