फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Eye fixed on criminals of Sultanpur in robbery case

Amethi News: लूट मामले में सुल्तानपुर के बदमाशों पर टिकी नजर

Thu, 11 Jan 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 11 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Eye fixed on criminals of Sultanpur in robbery case
अमेठी। मुसाफिरखाना में छह लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस की नजर सुल्तानपुर के बदमाशों पर टिकी हुई है। दरअसल, अब तक की जानकारी के मुताबिक रुपये लेकर युवक सुल्तानपुर के जयसिंहपुर से आ रहा था। अमेठी पुलिस ने सुल्तानपुर पुलिस के साथ मिलकर रणनीति तैयार की है। दरअसल, एक सप्ताह पहले गल्ला व्यापारी के साथ लूट के मामले में सुल्तानपुर के चार बदमाशों को पकड़ा गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को जामो थाने के नीमी गांव निवासी अभिषेक सिंह अपने मित्र पंकज के साथ बाइक से छह लाख रुपये लेकर आ रहे थे। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मुसाफिरखाना थाने के धरौली मोड़ से पहले बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पैसे लूट लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अब तक की जांच में पाया गया कि अभिषेक यह पैसा अपनी बहन की शादी के लिए मौसी के घर से ला रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में उसने एक जगह रूककर चाय पी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल में दो बाइकों पर सवार तीन-तीन लोग संदिग्ध मिले हैं। एसपी डॉ. इलामारन जी का कहना है कि पुलिस की टीमें लगी हुई हैं, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed