{"_id":"65f9dfec437bf9795e0eaa64","slug":"eye-fixed-on-74-booths-with-less-than-50-percent-voting-amethi-news-c-96-1-ame1002-115556-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले 74 बूथों पर टिकी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले 74 बूथों पर टिकी नजर
Wed, 20 Mar 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
गश्त करतीं डीएम
अमेठी सिटी। संसदीय चुनाव में मतदान प्रतिशत 80 फीसदी तक पहुंचाने की तैयारी प्रशासन ने की है। गत चुनाव में तिलोई विधानसभा के 74 मतदान केंद्रों ऐसे थे, जहां पर मतदान का प्रतिशत 50 फीसदी से कम था। ऐसे बूथों को लेकर प्रशासन ने अलग से रणनीति बनाई है। बीएलओ व सुपरवाइजर को घर-घर जाकर लाेगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा बीएलओ शत प्रतिशत मतदान को लेकर डीएम का पत्र घर-घर पहुंचाएंगे।
मंगलवार को तिलोई तहसील सभागार में विधानसभा तिलोई अंतर्गत विगत चुनाव में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ डीएम निशा अनंत ने बैठक की। इस दौरान लोकसभा चुनाव में अपने-अपने बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है कि मतदाता सूची से किसी वोटर का नाम छूटने न पांए।
कहा कि इस बार अमेठी में 80 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराना है। बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी तिलोई आशीष कुमार सिंह, तहसीलदार तिलोई अभिषेक यादव सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
26 तक जोड़े जा सकते हैं नाम
- अभी 26 अप्रैल 2024 तक मतदाता सूची में नाम जोड़े जा सकते हैं। इसलिए जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में अभी तक जुड़ा नहीं है, उनका नाम जोड़वाएं। डीएम ने कहा कि एक अप्रैल 2024 को यदि कोई युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा हो तो उसका नाम भी सूची में जोड़ा जाएगा। कहा कि एक जनवरी के साथ ही इस बार आयोग द्वारा एक अप्रैल को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोगों का नाम सूची में सम्मिलित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वोटर लिस्ट को अच्छी तरह से पढ़ लें यदि आपके क्षेत्र में किसी का नाम छूटा हो तो उसका फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाएं। कहा कि किसी भी हालत में किसी भी वोटर का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाएं।
घर-घर पहुंचाएं पर्ची
इसके अतिरिक्त बीएलओ को मतदान से पहले शत प्रतिशत मतदान पर्ची का वितरण करने के निर्देश दिए। कहा कि मतदान पर्ची सीधे परिवार के किसी सदस्य को दी जाए।
बूथों पर हो पर्याप्त इंतजाम
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में 20 मई 2024 को मतदान होना है। उस समय भीषण गर्मी होगी, इसलिए सभी बूथों पर पीने का पानी, छांव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए। कहा कि सभी बूथों को मॉडल बूथ की तरह बनाया जाय।
गश्त कर दिलाया सुरक्षा का एहसास
- डीएम ने एसपी अनूप सिंह के साथ तिलोई कस्बा में संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर आम जनमानस को सुरक्षा के प्रति आश्वास्त किया। शिवरतनगंज थाना के परिसर, कार्यालय, मेस, बैरिक, महिला हेल्प डेस्क आदि का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान त्योहार रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर व अन्य अभिलेखों एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्था परखी गई।