फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Extortion demand of one lakh rupees from young man, threat of death

Amethi News: युवक से एक लाख की मांगी रंगदारी, जान से मारने की धमकी

Fri, 07 Feb 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Extortion demand of one lakh rupees from young man, threat of death
तिलोई (अमेठी)। जमीन का बैनामा लेने वाले एक युवक से दो दबंगों ने एक लाख की रंगदारी मांगी। पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने रंगदारी मांगने का ऑडियो पुलिस को सौंपा तो पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दूसरे की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन



मोहनगंज थानाक्षेत्र के नसरपुर गांव निवासी सलमान ने 27 जनवरी को जमीन का बैनामा गांव निवासी देवेश पांडेय से लिया था। आरोप है कि बैनामा लेने के बाद से भवानीनगर चिनगाही निवासी रितेश सिंह और अभिषेक सिंह उर्फ बंटी उससे एक लाख की रंगदारी मांगने लगे। 30 जनवरी वह एक दुकान पर बैठा था तो वहां भी बाइक से पहुंच दोनों ने रंगदारी मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अलग-अलग नंबर से फोन कर उससे पैसे की मांग करते हुए धमकी देने लगे।
विज्ञापन



सलमान ने बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ बंटी सिंह को गिरफ्तार किया गया है। रितेश की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed