{"_id":"67c89ae938fb5f5d8c091bf4","slug":"explanation-sought-from-eye-assistant-missing-from-duty-amethi-news-c-96-1-ame1009-135977-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ड्यूटी से नदारद नेत्र सहायक से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ड्यूटी से नदारद नेत्र सहायक से मांगा स्पष्टीकरण
Thu, 06 Mar 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। सीएचसी संग्रामपुर को भले ही उच्चीकृत कर संसाधन मुहैया कराए गए लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों की मनमानी के चलते इलाके के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सीएचसी के दंत चिकित्सक व नेत्र सहायक की मनमानी इस राह में सबसे बड़ी मुश्किल है। बिना अवकाश के ड्यूटी से नदारद नेत्र सहायक से सीएचसी अधीक्षक ने स्पष्टीकरण मांगा है।
बुधवार को सीएचसी परिसर में मरीजों की भीड़ रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह मरीजों का परीक्षण कर रहे थे। आयुष चिकित्सक यशवंत राय, स्टाफ नर्स निधि सिंह, आयुष्मान कर्मचारी ऐनुल हसन खान, वार्ड बॉय संजय पाठक, एएनएम सुमन, लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र वर्मा अपने कार्य में व्यस्त दिखे। दंत चिकित्सक डॉ. रुखसार के कक्ष में ताला लटकता मिला। ऐसे में इलाज कराने आए कई मरीजों को लौटना पड़ा।
नेत्र सहायक संजीव कुमार के कक्ष में भी ताला लटक रहा था। बाहर कई मरीज उनके इंतजार में दिखे। मरीजों का कहना रहा कि अक्सर अस्पताल आने पर आंख और दांत के डॉक्टर नहीं मिलते हैं। इसके चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि दंत चिकित्सक रुखसार प्रतिकर अवकाश पर हैं। नेत्र सहायक संजीव कुमार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं। उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।