{"_id":"5f0b2c7c8ebc3e63980ade76","slug":"explaining-the-benefits-of-limited-family-amethi-news-lko5304252157","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक कर रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों को उस घर को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है जिस घर में कोई नव-विवाहित दंपती हो। ऐसे दंपतियों से आशा इस बात की चर्चा करेंगी कि अनचाहा गर्भ उनके सपनों और आपके पास मौजूद संसाधनों को सीमित करता है। इसके साथ ही उनकी आवश्यकतानुसार गर्भ निरोधक साधन भी उन्हें उपलब्ध कराएंगी।
एसएमओ डॉ. नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी ऐसे दंपती को परिवार नियोजन के अंतराल, विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए छोटा परिवार रखने तथा उससे होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी देने का काम करेंगे। इसके अलावा प्रसव इकाइयों पर सभी अस्थायी विधि जैसे पीपीआईयूसीडी, पीएआईयूसीडी, अंतरा, छाया, कंडोम, गर्भ निरोधक गोलियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
एसीएमओ ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए जिला अस्पताल में सेवा दिवस आयोजित कर दस योग्य दंपती को बुलाया जा रहा है। इस दौरान दो गज की दूरी रखकर ही सेवायें प्रदान किए जाने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम में आने वालों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।