फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Exercise to make 75 coat shops a model

Amethi News: कोट की 75 दुकानों को मॉडल बनाने की कवायद

Wed, 02 Aug 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Exercise to make 75 coat shops a model
गौरीगंज (अमेठी)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना के तहत संचालित कोटे की दुकानों पर अब ग्रामीणों को राशन के साथ कई सुविधा मिलेगी। पहले चरण में 75 कोटे की दुकानों को पंचायत, राजस्व, मनरेगा व पूर्ति विभाग समन्वय स्थापित कर मॉडल बनाया जाएगा। मॉडल दुकान स्थापना का निर्देश मिलने के बाद पूर्ति विभाग राजस्व विभाग के सहयोग से ग्राम पंचायतों के चयन को अंतिम रूप देने के बाद जमीन की तलाश में जुटा है। भूमि मिलने के बाद मानक के अनुसार दुकान निर्माण कर ग्रामीणों को सुविधा दी जाएगी।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिले की 682 ग्राम पंचायतों में 765 कोटे की दुकान का संचालन पूर्ति विभाग करता है। कोटे की दुकान से 277613 पात्र गृहस्थी तो 70370 अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति माह राशन वितरित किया जाता है। डोर स्टेप से डिलीवरी से राशन पहुंचाने में हो रही परेशानी को देखते हुए पूर्ति विभाग दुकानों को मार्ग के किनारे स्थापित करने की कोशिश में जुटा था। शासन ने कोटे की दुकानों को मॉडल दुकान के रूप में तैयार कर संचालित करने की योजना बनाई है। मॉडल दुकान पर ग्रामीणों को राशन के साथ जनसुविधा केंद्र व अन्य शासन की योजना से लाभान्वित करने की व्यवस्था एक स्थान पर होगी। इसके लिए पहले चरण में जिले के 75 दुकानों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा निर्माण
कोटे की दुकान को मॉडल बनाने का निर्देश शासन से मिला है। पंचायत, राजस्व, मनरेगा व पूर्ति विभाग ग्राम पंचायतों के स्थान भूमि चयन करने में जुटा है। चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिला स्तरीय कमेटी का अनुमोदन मिलना है। मानचित्र के अनुसार निर्माण करा कोटेदार के स्वामित्व में दुकान का संचालन करा ग्रामीणों को राशन के साथ अन्य योजनाओं को लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

नीलेश उत्पल- जिला पूर्ति अधिकारी अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed