{"_id":"5f6e12a68ebc3e9bc1048d19","slug":"exclusive-amethi-news-lko5419757172","type":"story","status":"publish","title_hn":"91,596 किसानों को नहीं मिली किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
91,596 किसानों को नहीं मिली किसान सम्मान निधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। किसानों को आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 91,596 लाभार्थी छठीं किस्त के इंतजार में हैं। योजना के तहत जिले में 2,81,391 लाख किसान पंजीकृत हैं। जिन किसानों को छठीं किस्त नहीं मिली उनका अभी सत्यापन चल रहा है।
केंद्र सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत जिले में 2,81,391 किसानों ने आवेदन किया था। आवेदन के बाद जांच व सत्यापन की कार्रवाई पूरी कर विभाग ने 2,41,008 किसानों के खातों में किस्त का अंतरण शुरू किया।
प्रारंभ से ही नाम मिसमैच समेत कई कमियों से किस्त भुगतान में हो रहे विलंब व परेशानी से बचने के लिए विभाग ने आधार बेस पेमेंट योजना शुरू की। योजना के तहत आधार व बैंक खातों का विवरण समान होने के बाद पिछले दिनों 1,22,177 किसानों के बैंक खातों में केंद्र सरकार की ओर से छठी किस्त (दो हजार रुपये) भेजी गई।
विज्ञापन
आधार बेस पेमेंट शुरू होने के बाद जिले के 91,596 किसानों के खाते में अब तक छठी किस्त का अंतरण नहीं हो सका है। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि 91,596 किसानों के आधार बेस पेमेंट डाटा का सत्यापन कार्य प्रगति पर है। सत्यापन कार्य पूरा होते ही पात्र किसानों के खाते में छठी किस्त भेज दी जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के बाद जिले के 27,235 किसान अब तक योजना से वंचित हैं। विभाग किसानों के सत्यापन को प्रक्रियाधीन बताते हुए अपनी जिम्मेदार से बचने में जुटा है तो किसान विभाग की परिक्रमा करने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों को योजना का लाभ कब तक मिलेगा यह बताने को कोई भी जिम्मेदार तैयार नहीं है।