{"_id":"6823a06fb059fbc9910a927e","slug":"excellent-performance-of-government-colleges-in-cbse-exam-amethi-news-c-96-1-ame1008-140377-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीबीएसई परीक्षा में सरकारी कॉलेजों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीबीएसई परीक्षा में सरकारी कॉलेजों का शानदार प्रदर्शन
Wed, 14 May 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 14 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सीबीएसई परीक्षा परिणाम में एक बार फिर सरकारी स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता देखने को मिली। प्राइवेट विद्यालयों ने भी अपना परचम लहराया है। इन कॉलेजों के छात्रों ने साबित किया कि शिक्षक और बच्चों की मेहनत से सफलता संभव है। गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर, डीएवी कोरवा, केपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सेपियन आदि के छात्रों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। शिक्षकाें का मानना है कि सरकारी स्कूलों के छात्रों की सफलता का कारण उनका नियमित स्कूल आना और शिक्षकों का समर्पण है।
केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य केडी मिश्र ने कहा कि विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम रहा। यह शिक्षकों और बच्चों की मेहनत के दम पर हुआ है। बच्चों के नियमित विद्यालय आने से उनके शैक्षिक स्तर में सुधार होता है। सैनिक स्कूल की प्राचार्या गीता ने बताया कि 100 प्रतिशत विद्यालय का परिणाम रहा। बच्चों को लक्ष्य बनाकर मेहनत करनी चाहिए, सफलता निश्चित मिलेगी।
सैनिक स्कूल बच्चों को देश का भविष्य बनाने में जुटा है। बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना ही उद्देश्य है। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि पिछले सात वर्षों से जवाहर नवोदय विद्यालय अच्छे परिणाम के लिए जाना जात है। कॉलेज की चमक दमक नहीं, अच्छे शिक्षक विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के आधार हैं। कहा कि शिक्षकों की मेहनत और शैक्षिक कार्य के कारण विद्यालय के बच्चों का शैक्षिक स्तर बेहतर है।