फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Even SP MLAs could not bear the insult of Shri Ram: Yogi

सपा विधायक भी नहीं सह पाए श्रीराम का अपमान : योगी

Mon, 13 May 2024 03:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Even SP MLAs could not bear the insult of Shri Ram: Yogi
जनसभा को संबो​धित करते मुख्यमंत्री
अमेठी सिटी। गौरीगंज में जनसभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लोगों में गजब का उत्साह भर दिया। जोशीले अंदाज में संबोधित कर सीएम ने जहां विपक्षी गठबंधन को आड़े हाथ लिया, वहीं भाजपा के समर्थन में एक तीर से कई निशाने साध गए। उन्होंने अमेठी के लोगों को ही नहीं साधा, बल्कि रायबरेली की जनता को भी पार्टी के पाले में करने की पूरी कोशिश की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भरे मंच से राम मंदिर को लेकर गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह और रायबरेली के ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडेय का नाम लेकर चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जब सपा ने भगवान राम के मंदिर का विरोध किया तो गौरीगंज के राकेश प्रताप सिंह व रायबरेली के मनोज पांडेय सामने आ गए। इन विधायकों ने सपा से विद्रोह किया। विधायकों ने कहा कि भगवान राम का अपमान बर्दाश्त नहीं है। अमेठी व रायबरेली की जनता को मुख्यमंत्री ने बधाई दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के इन विधायकों को लेकर कई टिप्पणी को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने घोषित तौर पर भले भाजपा का दामन न थामा हो, लेकिन उनके कुनबे ने भाजपा की सदस्यता लेकर अब चुनावी मैदान में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में पूरी ताकत झोंक रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं स्थिति रायबरेली के ऊंचाहार के सपा विधायक मनोज पांडेय को लेकर भी है। उनके सपा के खिलाफ जाने के बाद बेटे ने भाजपा का मंच साझा किया। मुख्यमंत्री ने इन दोनों विधायकों का नाम लेकर न सिर्फ अमेठी की जनता के मन को मोड़ने की कोशिश की है, बल्कि सीएम ने रायबरेली की अवाम को भी साधने की पुरजोर कोशिश की है। सीएम के इस संबोधन पर सियासी माहौल में गर्मा गया है। इसके नफा नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।


इनके नहीं लिए नाम
अमेठी से सपा विधायक व जेल में बंद पूर्वमंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महराजी देवी को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। जनसभा में मुख्यमंत्री ने महराजी देवी या उनके परिवार का कोई जिक्र नहीं किया। इसको लेकर भी खूब चर्चाएं हो रही हैं।


इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक सुरेश पासी, अशोक कोरी, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा राम प्रसाद मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्रा, तेजभान सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed