फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Even after six o'clock there was a long queue at three booths

Amethi News: छह बजे के बाद भी तीन बूथों पर लगी रही लंबी कतार

Fri, 12 May 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 12 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Even after six o'clock there was a long queue at three booths
गौरीगंज (अमेठी)। तीन निकाय क्षेत्र के एक-एक बूथ पर शाम छह बजे के बाद भी मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। छह बजते ही मतदाताओं का प्रवेश बंद कराकर लाइन में लगे सभी वोटरों का मतदान कराया गया। कुछ केंद्रों पर तय समय पर तो कई पर डेढ़ घंटा बाद करीब साढ़े सात बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलती रही।निकाय चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान करने का समय निर्धारित किया गया था। दोपहर में कई बूथों पर सन्नाटा रहा लेकिन पर मतदान चलता रहा। धूप का असर कम होने पर शाम पांच बजे के बाद एक बार फिर सभी बूथों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी।
विज्ञापन

छह बजे के बाद नगर पालिका परिषद गौरीगंज के जीजीआईसी स्थित बूथ नंबर 23, नगर पंचायत अमेठी के कटरा राजा हिम्मत सिंह बूथ व नगर पालिका जायस के बूथ संख्या 31 पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी। मौजूद अफसरों ने मतदान केंद्र के भीतर मौजूद मतदाताओं को कतारबद्ध कर उनका मतदान कराया गया। छह बजे के बाद आने वाले मतदाताओं को परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। शाम करीब साढ़े सात बजे तक मतदान चला।
विज्ञापन

इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत जीजीआईसी में डीएम राकेश कुमार व एसपी डॉ. इलामारन स्वयं मौजूद रहे। अमेठी और जायस में संबंधित एसडीएम व सीओ ने लगातार मौजूद रहकर मतदान संपन्न कराया। इसके बाद मतपेटी सील कराकर स्ट्रांग रूम के लिए रवाना की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed