फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Even after notice, Secretary did not send 1500 quintals of wheat to the warehouse

Amethi News: नोटिस के बाद भी सचिव ने गोदाम में नहीं भेजा 1500 क्विंटल गेहूं

Sun, 14 Jul 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 14 Jul 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Even after notice, Secretary did not send 1500 quintals of wheat to the warehouse
अमेठी सिटी। जिले में गेहूं खरीद पूरी होने के बाद उसे सरकारी गोदाम तक पहुंचा दिया गया, लेकिन जामो क्षेत्र में सहकारिता विभाग के सचिव पर करीब 1500 क्विंटल गेहूं डंप रखने का आरोप है। आरोपी सचिव को दो बार नोटिस दिया गया। इसके बाद भी सचिव ने 1500 क्विंटल गेहूं सरकारी गोदाम नहीं भेजा है। जिससे घपलेबाजी की भी आशंकाएं हैं।
विज्ञापन


जिले में इस बार गेहूं खरीद के लिए कुल 83 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें से 52 क्रय केंद्र सहकारिता विभाग की ओर से पूरे जिले भर में लगाए गए थे। सहकारिता विभाग के अनुसार, करीब 1200 किसानों ने पूरे जिले में 9500 क्विंटल गेहूं बेचा। खरीद के बाद गेहूं को एफसीआई गोदाम पहुंचाना होता है, लेकिन जिले के जामो विकासखंड के सिरखिरी सहकारिता समिति ने खरीदा गया गेहूं सरकारी गोदाम तक नहीं भेजा।
विज्ञापन


सचिव पर आरोप है कि करीब 1500 क्विंटल गेहूं अपने पास डंप कर रखा है। आरोपी सचिव को दो बार नोटिस दी जा चुकी है। कुछ विभागीय जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही भी मानी जा रही है। व्यवस्था में लंबी देरी होने के चलते जिले के विभागीय अधिकारी भी दबाव में है। सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक मित्रसेन वर्मा ने बताया कि आरोपी सचिव को दो बार नोटिस दिया गया। जिस पर उन्होंने करीब 500 क्विंटल गेहूं गोदाम भेज दिया है। अभी 1500 क्विंटल गेहूं बचा है, जिसे सचिव ने शीघ्र ही भेजने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed