{"_id":"6893b0c8aea667a93204535f","slug":"even-after-four-days-no-alternative-route-has-been-constructed-villagers-are-upset-amethi-news-c-96-1-ame1002-146195-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चार दिन बाद भी नहीं बने वैकल्पिक मार्ग, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चार दिन बाद भी नहीं बने वैकल्पिक मार्ग, ग्रामीण परेशान
Thu, 07 Aug 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। बारिश में बहे संग्रामपुर के टिकरिया, जयरामपुर, विशेषरगंज और शाहगढ़ के राजापुर कौहार अस्थायी संपर्क मार्गाें का निर्माण अब तक नहीं हो सका है। चार दिनों से करीब 200 से अधिक गांवों के लोग अधिक दूरी तय कर तहसील और जिला मुख्यालय आ रहे हैं। अफसर नदी और नालों का पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
इन चारों गांवों में पुराना पुल तोड़कर नया निर्माण चल रहा है, लेकिन बारिश में तेज बहाव से बनाए गए अस्थायी मार्ग बह गए हैं, जिसकी वजह से यातायात पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों को मुख्यालय आने के लिए 10 से 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजमर्रा के काम से जाने वालों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
संग्रामपुर निवासी दिनेश यादव ने बताया कि चार दिन से रास्ता बंद है। बाइक सवार भी नहीं निकल पा रहे। कई लोग बगल के गांवों से घूमकर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। अवर अभियंता अमित पाठक ने शनिवार को कहा था कि पानी का बहाव कम होने पर मार्ग बनाया जाएगा, लेकिन बुधवार शाम तक भी कार्य नहीं शुरू हुआ। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द मार्ग नहीं बना तो प्रदर्शन किया जाएगा। जेई ने बताया कि जल्द अस्थायी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। बहाव कम होने का इंतजार किया जा रहा है।