{"_id":"630fa5fe8b85db09181db191","slug":"eve-yeasing-with-high-school-girl-student-accused-arrest-amethi-news-lko646162196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय बालिका इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा से छेडख़ानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय बालिका इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा से छेडख़ानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। असैदापुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय बालिका इंटर कॉलेज कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। बालिका की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी आउटसोर्सिंग कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएम की ओर से गठित तीन अफसरों की टीम भी मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक आवासीय बालिका इंटर कॉलेज में 10वीं व छठवीं में पढ़ने वाली दो छात्राओं की तबीयत 29 अगस्त की शाम अचानक खराब हो गई। बच्चियों की तबीयत खराब होने पर स्कूल प्रशासन ने कक्षा छह में पढ़ने वाली बच्ची को पीआरडी जवान राम बहादुर व कक्षा 10 में पढ़ने वाली बच्ची को आउटसोर्सिंग से रखे गए भोजनकर्मी विक्रम के साथ साइकिल से संयुक्त जिला अस्पताल भेजा।
आरोप है कि उपचार के लिए ले जाते समय विक्रम ने बच्ची के साथ छेड़खानी की। जिला अस्पताल से वापस लाट कर आने के बाद से 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा गुमसुम थी। मंगलवार को उसने यह बात साथ पढ़ने वाली कुछ छात्राओं को बताई। छात्राओं ने मामले की सूचना शिक्षकों को दी।
विज्ञापन
शिक्षक पूरे मामले की सच्चाई जानने की कोशिश में जुटे ही थे कि बुधवार को स्कूल की कई छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस दिन की यह घटना थी उस दिन से अगले कई दिन के लिए प्रिंसिपल अवकाश पर थीं। बुधवार को बच्ची के साथ छेड़खानी व उनके आक्रोशित होने की बात पता चली तो डीएम राकेश कुमार मिश्र ने समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा, जिला प्रबोशन अधिकारी अनिल मौर्य और बीएसए संगीता सिंह की टीम को कॉलेेज भेजा।
सूचना मिलते ही कॉलेज पहुंची महिला थाना पुलिस व गौरीगंज थाने की पुलिस ने पीड़ित छात्रा से तहरीर लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने दोनाें बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बीएसए ने बताया कि जांच रिपोर्ट देर शाम तक डीएम को सौंप दी जाएगी।