Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ertiga jumped over speed breaker and landed on railway track in Amethi route disrupted for hour

UP News: ब्रेकर पर उछली और सीधे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई अर्टिगा, उतरकर भागे लोग; एक घंटे बाधित रहा रूट

Sun, 07 Dec 2025 10:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Dec 2025 10:56 AM IST
सार

अर्टिगा कार रेलवे क्रॉसिंग के ब्रेकर पर उछली और सीधे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। इसमें बैठे लोग उतरकर भाग खड़े हुए। पुलिस और जीआरपी ने किसी तरह उसे ट्रैक से हटवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक रूट बाधित रहा। 

विज्ञापन
Ertiga jumped over speed breaker and landed on railway track in Amethi route disrupted for hour
रेलवे ट्रैक पर फंसी अर्टिगा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अमेठी में शनिवार देर रात सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अर्टिगा गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और फंस गई। जानकारी हुई तो रेलवे प्रशासन को अमेठी–प्रतापगढ़ रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा। करीब एक घंटे तक बाद उसे हटाया गया, तब अप व डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन शुरू हो सका।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमेठी की ओर से जा रही अर्टिगा स्पीड ब्रेकर से उछली और पटरियों पर पहुंच गई। कार सवार लोग वाहन छोड़कर बाहर चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी रेल अधिकारियों और पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस पहुंची। कार ट्रैक के बीच फंसी होने से राहत कार्य में समय लगा। टीमों ने संयुक्त प्रयास से वाहन को हटवाया। इसके बाद लाइन को सुरक्षित किया। इस दौरान ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मिश्रौली स्टेशन मास्टर केपी मीणा ने बताया कि रात 9:50 पर कार सहजीपुर फाटक के पास पटरियों पर आ गई थी। इससे दोनों लाइनें प्रभावित हुईं। मिश्रौली स्टेशन पर कानपुर–प्रतापगढ़ इंटरसिटी को रोकना पड़ा। यह करीब डेढ़ घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। 


इसी तरह अंतू स्टेशन पर आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस करीब 50 मिनट तक रुकी रही। कुल दो ट्रेनें बाधित रहीं। रात 11:18 पर जीआरपी की मौजूदगी में कार को ट्रैक से हटाया गया। लाइन साफ होने के बाद दोनों ट्रेनें अपने तय मार्ग पर रवाना हुईं। पुलिस कार मालिक का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed