फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Entrepreneurs put their problems before the minister

Amethi News: मंत्री के समक्ष उद्यमियों ने रखीं समस्याएं

Sat, 07 Jun 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs put their problems before the minister
अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से मुलाकात कर
जगदीशपुर (अमेठी)। अयोध्या में मंडल स्तरीय उद्यमी समाधान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में प्रमुख रूप से औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के समक्ष जगदीशपुर क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए कई गंभीर मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन




लघु उद्योग भारती अमेठी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने उतेलवा सेक्टर में 125 एकड़ भूमि उपलब्ध होने की बात कही और वहां श्रमिकों के आवास, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सहित मूलभूत सुविधाओं के विकास की मांग की। उद्यमियों ने पुराने औद्योगिक भूखंडों को फ्री होल्ड करने, नक्शा पास कराने, लेबर एक्ट पंजीयन की जटिलता और जलभराव जैसी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। आईआईए अमेठी के चेयरमैन हेमंत विक्रम सिंह, उद्यमी रमेश जायसवाल और डॉ. केसी बरनवाल ने भी अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।
विज्ञापन




इस पर मंत्री ने आश्वस्त किया कि अगली बैठक में बैंकर्स सहित सभी विभागीय अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया जाएगा। साथ ही कुछ मामलों में मुख्यमंत्री स्तर पर स्वीकृति लेकर समाधान कराने की बात कही। बैठक में जिले के सुधाकर सिंह, महबूब खान, गोरख नाथ शुक्ला, संतोष सिंह, विजय शाहू, इंडोरामा इकाई प्रमुख राजेंद्र सांखे, अभिनव सिन्हा, गौरव सिंह, शाह अल्वी, रमेश वैश्य, यूपीसीड़ा जगदीशपुर के सिविल प्रबंधक प्रदीप कुमार आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed