फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Emphasis on monitoring of works in Jal Jeevan Mission meeting

Amethi News: जल जीवन मिशन की बैठक में कार्यों की निगरानी पर जोर

Fri, 01 Mar 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on monitoring of works in Jal Jeevan Mission meeting
अमेठी सिटी। जल जीवन मिशन परियोजना के तहत प्रस्तावित कार्यों को मानक के अनुसार समय से पूरा कराने के लिए सिंचाई विभाग सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता इंजीनियर ने मासिक बैठक कर जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में कहा कि सभी अवर अभियंता और सहायक अभियंता पाइप लाइन निर्माण और वाटर टेस्टिंग के दौरान प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराएं। जिन परियोजनाओं का काम 90 फीसदी हो गया, उनको 31 मार्च तक अवश्य पूर्ण कराएं। लापरवाही अथवा शिथिलता सामने आने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। कटारी, जामो में पाइप लाइन निर्माण के दौरान बने गड्ढों से आवागमन में कठिनाई संबंधी शिकायत के निस्तारण को संयुक्त टीम भेजी गई।
विज्ञापन

जिले की 682 ग्राम पंचायतों के तहत 944 गांवों में जल जीवन मिशन की 487 परियोजनाएं गतिमान हैं। 15 परियोजनाएं पूरी हो गई हैं। बैठक में डीपीएमयू के जिला समन्वयक एस आर गुप्ता, थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी के कोआर्डिनेटर राजीव श्रीवास्तव, राज्य स्वच्छता एवं पेय जल मिशन के सहायक अभियंता अर्चित त्रिपाठी, विपिन चंद्र, जल निगम अमेठी के सहायक अभियंता अंशू गुप्ता, डीआर गौतम के साथ सभी अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की जांच के लिए महिलाओं दी को फील्ड किट
अमेठी। अधिशासी अभियंता इंजीनियर वीपी सिंह ने कहा कि सभी प्रकार के पेयजल स्रोतों से उपलब्ध पानी की जांच को हर ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह की पांच-पांच महिलाओं को फील्ड किट दी गई है। सभी अवर अभियंता अपनी तैनाती के विकास खंड में महिलाओं को पानी की जांच कर ऑनलाइन रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए प्रेरित करें। निर्माण के कार्यों के साथ इसकी भी निगरानी करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed