फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electricity was out for seven hours, 15 thousand people were troubled

Amethi News: सात घंटे गुल रही बिजली, 15 हजार लोग परेशान

Sat, 12 Jul 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 12 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity was out for seven hours, 15 thousand people were troubled
अमेठी सिटी। विद्युत उपकेंद्र अमेठी टाउन के फीडर एक की आपूर्ति शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रही। उमस के बीच सात घंटे की कटौती से लगभग 15 हजार लोग परेशान रहे।
विज्ञापन



धम्मौर रोड बाईपास, गंगागंज, बेनीपुर, परसावां, बालीपुर, मैनापुर, मरफापुर, महमूदपुर, छोटा रामनाथपुर, आवास विकास कॉलोनी, गोपालपुर व वृंदावन नगर सहित कई मोहल्लों में आपूर्ति ठप रही। देवीपाटन मंदिर स्थित रायपुर फुलवारी की बिजली भी इसी फीडर से जुड़ी होने के कारण बाधित रही। लोगों ने बताया कि बिना पूर्व सूचना बिजली गुल हो गई, जिससे घरेलू कार्य, व्यवसाय और दफ्तरों का कामकाज प्रभावित हुआ। जेई रवि कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में तकनीकी सुधार कार्य चल रहा था, जिसके बाद आपूर्ति बहाल की गई। इसके अतिरिक्त शुक्रवार को गौरीगंज उपकेंद्र से जुड़े तहसील रोड फीडर पर फॉल्ट आने से तीन घंटे की कटौती और हुई। जेई ऋषि गुप्ता के अनुसार, फॉल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल की जा रही है।
विज्ञापन



उधर, मोहनगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों और फीडरों पर बिजली आपूर्ति बदहाल है। खानापुर चपरा, भवानीनगर, रामपुर, शंकरगंज, नारायणपुर सहित अन्य गांवों में रोस्टर के अनुसार 24 घंटे में महज आठ से 10 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। एक्सईएन राकेश रोशन ने बताया कि लोड अधिक होने के कारण फॉल्ट और लो वोल्टेज की समस्या बढ़ रही है। सुधार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कसगर टोला में एक माह से बिजली ठप
बाजारशुकुल (अमेठी)। विशंभर पट्टी के कसगर टोला में एक माह से विद्युत आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने बताया कि अस्थायी इंतजाम से बिजली मिल रही थी, लेकिन अब वह भी बंद हो गई है। सिराज ने बताया कि विभाग को कई बार अवगत कराया गया, फिर भी समाधान नहीं हुआ। एसडीओ राजेश चौहान ने कहा कि अब मामला संज्ञान में आया है। जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed