{"_id":"68867450f32ec2d7bf055e94","slug":"electricity-supply-was-disrupted-for-an-hour-due-to-falling-of-a-tree-amethi-news-c-96-1-ame1008-145536-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पेड़ गिरने से एक घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पेड़ गिरने से एक घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति
Mon, 28 Jul 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
अमेठी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में लाइन मरम्मत करते कर्मी।
अमेठी सिटी। जिले में बिजली आपूर्ति रविवार को भी बदहाल रही। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन फीडर पर रविवार शाम करीब चार बजे पेड़ गिरने से आपूर्ति करीब एक घंटे तक बाधित हो गई। वहीं, जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित कटौती बदस्तूर जारी रही। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ऊर्जा निगम की ओर से तमाम प्रयास के बावजूद बिजली आपूर्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जिला मुख्यालय पर 24 घंटे आपूर्ति का दावा फेल नजर आ रहा है। तहसील व ग्रामीण स्तर पर आपूर्ति और ज्यादा बदहाल है। गौरीगंज ग्रामीण उपकेंद्र क्षेत्र में शाम चार बजे से छह बजे तक अघोषित कटौती की गई।
वहीं, गौरीगंज टाउन उपकेंद्र के विकास भवन फीडर पर सैठा क्राॅसिंग के पास हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिर गया। जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। करीब एक घंटे बाद कर्मियों ने दूसरी लाइन से जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई। वहीं, बारिश होने के कारण कर्मियों को लाइन मरम्मत करने में दिक्कतें आ रही थीं।
विज्ञापन
पीठीपुर उपकेंद्र के रामगढ़ फीडर स्थित धनापुर चौराहे पर हाईटेंशन लाइन पर रविवार 3:30 बजे बांसकोठ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद शाम चार बजे से छह बजे तक अघोषित कटौती हुई। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौरीगंज के जेई ऋषि कुमार व पीठीपुर जेई रवि कुमार ने बताया कि लाइन की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।