फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electricity supply to 400 villages disrupted

Amethi News: 400 गांवों की बिजली बाधित

Sat, 02 May 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 02 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 400 villages disrupted
जगदीशपुर के पीरपुर में नया बिजली का खंभा लगाते ऊर्जा निगम के कर्मी। स्रोत: स्थानीय नागरिक
अमेठी सिटी। आंधी-पानी के 60 घंटे बाद भी जिले के तिलोई, गौरीगंज, जगदीशपुर, बाजारशुकुल और सिंहपुर क्षेत्र के 400 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे करीब तीन लाख लोग भीषण गर्मी और उमस में परेशान हैं, वहीं पेयजल संकट भी गहरा गया है।
विज्ञापन



बिजली विभाग के अनुसार आपदा में 1100 से अधिक बिजली के खंभे और 95 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। शुक्रवार तक 250 खंभे और 25 ट्रांसफार्मर ही बदले जा सके हैं। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की क्षति हुई है और 75 फीसदी आपूर्ति देर रात तक बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



शेष आपूर्ति शनिवार शाम तक बहाल होने की उम्मीद है। बिजली न होने से घरों में उपकरण ठप हैं और व्यापार-कारोबार भी प्रभावित हुआ है।


तीन दिन से बिजली-पानी को तरसी एक लाख आबादी
बाजारशुकुल। महोना, बाजारशुकुल और सत्थिन उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में 48 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। पाली व उरेरमऊ क्षेत्र में 12 पोल टूटे हैं और कई ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। सत्थिन में हाईटेंशन के 87 और एलटी लाइन के 110 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक लाख से अधिक लोग तीन दिनों से बिजली-पानी के संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदीशपुर में 69 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
जगदीशपुर। आंधी-बारिश से क्षेत्र में 500 से अधिक पोल और 69 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई गांवों में आपूर्ति अभी भी बाधित है। देवकली फीडर पूरी तरह बंद है, जबकि अन्य फीडर आंशिक रूप से चालू हैं। विभाग के अनुसार पूरी बहाली में दो-तीन दिन और लग सकते हैं।


सिंहपुर के 50 गांव अंधेरे में, डेढ़ लाख लोग प्रभावित
सिंहपुर। सेमरौता उपकेंद्र से जुड़े करीब 50 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। करीब डेढ़ लाख लोग प्रभावित हैं। 150 से अधिक टूटे खंभों की मरम्मत का काम जारी है। विभाग ने देर शाम तक आपूर्ति बहाल करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed