फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electricity stopped for six hours, 1.5 lakh people were troubled

Amethi News: छह घंटे तक ठप रही बिजली, डेढ़ लाख लोग हुए परेशान

Mon, 11 Nov 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 11 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Electricity stopped for six hours, 1.5 lakh people were troubled
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय के पास बरनाटीकर व मऊ में सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद कर अनुरक्षण कार्य किया गया। उधर, फुरसतगंज क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद की गई। इससे करीब डेढ़ लाख लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि गौरीगंज वितरण खंड से होकर बरनाटीकर व मऊ उपकेंद्र की बिजली सुबह 10 से शाम चार बजे तक बंद कर अनुरक्षण कार्य किया गया। इसमें कई जगहों पर पेड़ बड़े होकर बिजली के खंभे से टकरा रहे थे, जिससे करंट उतरने की आशंका थी। वहीं, बिजली लाइन भी प्रभावित हो रही थी। ऐसे में सरायभागमानी मोड़, मिश्रौली नहर, चंदवा ताल, मुसाफिरखाना रोड, राजगढ़, जामो रोड, लोदी नाला, नहर के पास, राइसमिल आदि जगहों पर 11 पेड़ काटे गए और कुछ पेड़ों की छंटाई की गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह से ही आपूर्ति बाधित होने से सबसे ज्यादा समस्या पानी की हुई। इसके साथ ही कुटीर उद्योग भी बिजली न होने से बंद रहे। उधर, फुरसतगंज में भी अनुरक्षण कार्य किया गया। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बंद रहने से करीब 80 हजार लोगों को परेशानी हुई। अवर अभियंता महेश पांडेय ने बताया कि इस दौरान टहनियों की छंटाई, तार व जंपर आदि ठीक करने का काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जामो रोड पर तार टूटने से गौरीगंज में हुई परेशानी
रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गौरीगंज शहरी क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हुई तो बहाल होने में करीब दो घंटे का समय लग गया। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जामो रोड पर जंपर टूट कर स्टे वायर से टच हो रहा था। फाल्ट खोजने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया, लेकिन इसे खोज पाने में बहुत समय लग गया। फाॅल्ट मिलने के बाद आपूर्ति बहाल की गई।



आज गौरीगंज ग्रामीण में होगा अनुरक्षण कार्य
उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार को गौरीगंज ग्रामीण में अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसे में उपभोक्ता सुबह 10 बजे से पहले आवश्यक कार्य निपटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed