फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electricity failure of many villages including Vikas Bhawan due to breaking of wire

Amethi News: तार टूटने से विकास भवन सहित कई गांवों की बिजली गुल

Thu, 13 Jul 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure of many villages including Vikas Bhawan due to breaking of wire
अमेठी। जिले में बिजली सप्लाई की व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। उमस भरी गर्मी में तार टूटने व ट्रांसफार्मर फूंकने से विकास भवन सहित कई गांवों में दिन भर बिजली गुल रहने से लोग परेशान हाल रहे। जायस में नाराज ग्रामीणों ने पॉवर हाउस का घेराव कर विरोध प्रदर्शन भी किया। बिजली गुल रहने से विकास भवन में संचालित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में बुधवार को काम काज न हो पाने से जरूरतमंदों को वापस लौटना पड़ा। बाजार शुकुल में जहां तार टूटने से पांच गांवों अंधेरे में डूबे रहे, जबकि यूपीसीडा में ट्रांसफार्मर फुंकने से कई इलाकों में बिजली संकट से लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन


गौरीगंज स्थित विकास भवन में भूमिगत केबल में आई फाल्ट के कारण मंगलवार रात से बिजली गुल है। इस दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग के लोग लखनऊ से केबल मंगाए जाने की बात कह रहे हैं। बुधवार को दिनभर बिजली गुल रहने से जिला पंचायत राज विभाग, पशु पालन विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण, उद्यान, दिव्यांग सहित अन्य विभागों में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा।
विज्ञापन

इनवर्टर चार्ज न हो पाने के कारण बिजली से चलने वाले कंप्यूटर व अन्य जरूरी उपकरण बंद रहे। जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह ने बताया कि बिजली न आने की समस्या के बारे में जिम्मेदारों को बता दिया गया है। फिलहाल फाल्ट दुरुस्त होने तक किसी तरह से जनरेटर चलाकर जरूरी काम काज निपटाया जा रहा है। पाॅवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि विकास भवन में बिजली गुल होने के कारण काम काज न होने पाने की समस्या के बारे में जानकारी मिली है। इसका निराकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारशुकुल में आंधी पानी के चलते पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से खेममऊ, मल्लाहन का पुरवा, गुजरन का पुरवा, शिवरतन का पुरवा, संसारपुर सहित अन्य कई गांवों में सप्लाई बाधित है। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने से करीब 20 हजार की आबादी को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। जेई अश्वनी कुमार ने बताया कि टूटी हुई हाइटेंशन सप्लाई लाइन को दुरुस्त बनाने का कार्य कराया जा रहा है।

जायस के पूरे चेतकोर मजरे ओदारी में पिछले 12 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है। उमस भरी गर्मी में बिजली की आवाजाही से परेशान व नाराज ग्रामीणों ने पावर हाउस का घेराव कर विरोध प्रदर्शन भी किया। गांव निवासी राजू, सुनील, लल्लन ने बताया कि गांव में लगभग डेढ़ सौ घर हैं। यहां के लोग पिछले 10-12 दिनों से नियमित सप्लाई न आने से परेशानी उठा रहे हैं। अधिशासी अभियंता तिलोई सतेंद्र पांडेय ने बताया कि तेज हवाओं के कारण सप्लाई लाइन में फाल्ट के कारण यह परेशानी हो रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed