{"_id":"5e3b084b8ebc3ee5a94bfc46","slug":"electricity-bill-amethi-news-lko506897125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विभागों पर दस करोड़ की विद्युत देनदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विभागों पर दस करोड़ की विद्युत देनदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले का पॉवर कॉर्पोरेशन आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ सरकारी विभागों पर बकाया देनदारी से परेशान है। आलम यह है कि जिला मुख्यालय पर स्थित 14 सरकारी विभागों के पास कार्पोरेशन का 10 करोड़ रुपये बकाया है। विभागों की ओर विद्युत उपभोग के बावजूद बिल नहीं जमा करने पर पॉवर कॉर्पोरेशन ने सभी को नोटिस जारी कर बकाया बिल जमा करने का निर्देश दिया है।
बिल जमा नहीं करने की दशा में कनेक्शन काटने के साथ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिले के एक लाख विद्युत उपभोक्ताओं को डिफॉल्टर घोषित करने के बाद पॉवर कार्पोरेशन ने ऐसे सरकारी महकमों से वसूली की कोशिश शुरू की है जिन पर बड़ी देनदारी है। विभागीय आंकड़ों को आधार मानें तो जिला मुख्यालय पर संचालित 14 सरकारी विभागों के दफ्तरों पर 10 करोड़ से अधिक का विद्युत बकाया लंबित पड़ा है।
निदेशक पॉवर कार्पोरेशन के निर्देश पर एक्सईएन विद्युत वितरण खंड गौरीगंज रमेशचंद्र पांडेय ने सोमवार को बीएसए, डीआईओएस, जिला समाज कल्याण अधिकारी, फायर स्टेशन, फल संरक्षण कार्यालय, सीएमओ, उप क्रीड़ा अधिकारी, तहसीलदार गौरीगंज, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, एक्सईएन जल निगम, सीडीओ, प्रभागीय वनाधिकारी, एसपी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
इसमें विभाग के पास अवशेष विद्युत बिल का भुगतान शीघ्र करने का निर्देश देेते हुए भुगतान नहीं होने की दशा में कनेक्शन काटने कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।