फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   electric shock

लोहे का अस्थाई गेट हटाने के दौरान उतरा करंट

Wed, 26 Feb 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
electric shock
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के जुड़ियापुर गांव में मंगलवार रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान लोहे का अस्थाई प्रवेश द्वार हटाने के दौरान दो युवक करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रुप से झुलसे दोनों युवकों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित करते हुए दूसरे को निजी अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार के साथ गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के जुड़ियापुर गांव निवासी हरिकिशन तिवारी के घर मंगलवार को वैवाहिक आयोजन था। आयोजन के दौरान डीजे को प्रवेश कराने के लिए गांव के कुछ लोग टेंट हाउस की ओर से लगाए गए लोहे के अस्थाई गेट को हटाने लगे। इसी बीच गेट ऊपर से गुजरे रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे गेट को पकड़कर अंदर ले जा रहे अंकुर पांडेय (20) व मंगलम पांडेय गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

दोनों युवकों के करंट की चपेट में आने से वैवाहिक कार्यक्रम में हड़कंप मचा गया। आननफानन में लोगों ने अंकुर व मंगलम को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अंकुर को मृत घोषित करते हुए मंगलम की हालात नाजुक देख उसे मुंशीगंज स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया। अंकुर की मौत के बाद परिवार के साथ गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुड़ियापुर गांव में करंट की चपेट में आने से मृत अंकुर राकेश पांडेय का इकलौता पुत्र था। अंकुर की तीन बहनों में से दो की शादी हो चुकी है। छोटी बहन नेहा की शादी दो मई को होनी है। अंकुर की मौत से माता सरोज, पिता राकेश, बहन अर्चना, कल्पना व नेहा का रो-रो कर बुरा हाल है। सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। घटना से गांव के साथ परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed