फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Election boycott warning regarding railway crossing

Amethi News: रेलवे क्राॅसिंग को लेकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Wed, 30 Aug 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Election boycott warning regarding railway crossing
अमेठी। लखनऊ वाराणसी रेल खंड अमेठी ताला खजुरी रेलवे स्टेशन के बीच स्थित बारामासी बंद रेलवे क्रॉसिंग के संचालन को लेकर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर अमेठी और ताला खजुरी रेलवे स्टेशन के बीच बारामासी रेलवे क्रॉसिंग (गेट संख्या 106) स्थित है। स्थानीय निवासी धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल, हरिश्चन्द्र पांडेय, लल्लन मौर्या, दीपक शुक्ल, दीपक मिश्र, विवेक शुक्ल, रामरजन यादव आदि का कहना है कि उक्त क्रॉसिंग से अमेठी गौरीगंज मार्ग स्थित बारामासी बाजार से बारामासी कोरारी गिरधर शाह सड़क निकलती है।
विज्ञापन

करीब दो इंटर कॉलेज और कई प्राथमिक विद्यालय स्थित हैं। उक्त क्रॉसिंग से करीब डेढ़ लाख से अधिक राहगीर व 40-45 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण व स्कूली बच्चे अमेठी व अन्य स्थानों पर स्थित स्कूलों में पढ़ने के लिए आवागमन करते हैं। रेलवे की ओर से उक्त क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है। लोगों को क्रासिंग पार करने में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया है कि रेलवे अब दीवार बनाकर इसे पूरी तरह क्रॉसिंग को बंद करना चाह रहा है। कई बार रेलवे के उच्चाधिकारियों को पत्र दिया गया। उक्त क्रॉसिंग से पार करते समय कई राहगीर अपनी जान भी गवां चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि पूर्व में संचालित फाटक संख्या 106 जो रेलवे से रजिस्टर्ड चल रही है। पत्र में ग्रामीणों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।कहा है कि यदि अंडरपास निर्माण व रेलवे क्रॉसिंग का संचालन नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता चुनाव बहिष्कार करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed