फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Elderly woman dies after being hit by a vehicle

Amethi News: वाहन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

Mon, 29 Dec 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 29 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being hit by a vehicle
अमेठी। अमटाही सोनारी गांव निवासी धर्मा देवी (70) की शनिवार देर रात अमेठी-भादर मार्ग पर गुंगवांछ गांव के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन



मृतका के पति गयाप्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी शनिवार रात किसी काम से पैदल निकली थीं। गुंगवाछ गांव के पास सड़क पार करते समय वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। धर्मा देवी की मौत के बाद घर में मातम छा गया। ग्रामीणों के अनुसार रात के समय इस मार्ग पर आवाजाही अधिक रहती है, जिससे पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed