फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Elderly man who left for home from Delhi dies under suspicious circumstances

Amethi News: दिल्ली से घर के लिए निकले बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 17 Dec 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 17 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Elderly man who left for home from Delhi dies under suspicious circumstances
बाजारशुकुल (अमेठी)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 61 के पास सोमवार की भोर बेहोशी की हालत में एक बुजुर्ग पड़े मिले। यूपीडा के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार वह दिल्ली से बस से घर आने के लिए निकले थे।
विज्ञापन




बाजारशुकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 61 पर स्थित कैंटीन के पास सोमवार की भोर करीब 3:30 बजे कैंटीन कर्मियों ने बेहोशी की हालत में पड़े एक बुजुर्ग को देखा। कर्मचारियों ने इसकी सूचना यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी व पुलिस को दी। बुजुर्ग को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजारशुकुल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मृतक की पहचान हरिचरन दास निवासी खालिसपुर, थाना कप्तानगंज, जिला आजमगढ़ के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी बस से कैंटीन पर उतरे रहे होंगे। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई होगी। मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली से निकलने सेपहले घर पर फोन किया था
मृतक के इकलौते बेटे सूर्यभान के मुताबिक उनके पिता दिल्ली में रेहड़ी-पटरी दुकान चलाते थे। रविवार को दिल्ली से निकलने से पहले फोन कर बताया था कि वह बस से घर आ रहे हैं। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रेशमा का रोकर बुरा हाल है। वहीं, बेटी गीता व संगीता पिता की एक झलक पाने के लिए बिलख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed