फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Elderly died under suspicious circumstances, police said heart attack

Amethi News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, पुलिस बोली हार्ट अटैक

Tue, 12 Sep 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Elderly died under suspicious circumstances, police said heart attack
​शिकायती पत्र देते हुए बुजुर्ग की पुत्री।
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराया लेकिन परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज नहीं किया। इधर, पुलिस हार्ट अटैक से मौत बता रही है।
विज्ञापन


कौशांबी जिले के महेवाधाट थाने के बड़ा गांव निवासी सुरेंद्र केसरवानी थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ व्यवसाय करते थे। सोमवार देर शाम सुरेंद्र केसरवानी एक व्यक्ति के बुलाए पर घर गए और लौटे तो संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत के बाद पुत्री प्रिया केसरवानी ने मंगलवार को अमेठी कोतवाली पहुंच शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड केंद्र निर्माण के लिए पिता से 20 लाख रुपये लेने व विवादित भूमि देेने की बात कही। कहा कि पिता ने विवादित जमीन लेने से इंकार कर पैसा मांगा तो हिसाब कराने के बहाने सोमवार को घर बुलाया। घर पर विषाक्त पदार्थ खिला दिया, जिसके बाद पिता की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाए पंचायतनामा के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव लेकर पैतृक गांव रवाना हो गए। इसी बीच मृतक का शिकायती पत्र व बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रिया गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की मांग कर रही है।

एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की रिपोर्ट आई है। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार करते हुए कोई तहरीर नहीं दी। यदि तहरीर मिलती है केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed