{"_id":"616328f88ebc3e2edf65bf05","slug":"elderly-and-divyang-will-be-able-to-vote-sitting-at-home-amethi-news-lko5995228133","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे मतदान कर सकेंगे बुजुर्ग व दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे मतदान कर सकेंगे बुजुर्ग व दिव्यांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। उम्र के 80 बसंत देख चुके बुजुर्गों व 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके सभी दिव्यांगों को आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए बूथ तक नहीं जाना होगा। इस श्रेणी के मतदाता घर बैठे अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट डाल सकेंगे। इस संबंध में निर्वाचन आयोग का निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन दायरे में आने वाले मतदाताओं की सूची अपडेट करने व अन्य तैयारियों में जुटा है।
जिले में बड़ी संख्या ऐसे मतदाताओं की है जो बुजुर्ग या दिव्यांग हैैं। अभी तक मतदाता सूची में दर्ज युवा व अन्य मतदाताओं की तरह बुजुर्गों व दिव्यांगों को भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए बूथ तक जाना पड़ता था। चुनाव के दौरान तकरीबन प्रत्येक बूथ से ऐसी तस्वीरें सामने आती थीं कि छिव्यांग या बुजुर्ग वोट डालने के लिए अपने परिवारीजनों के कंधे पर आ रहे हैं या फिर बाइक, ठेला व चारपाई पर बैठकर। ऐसे लोगों की तस्वीरें मीडिया की सुर्खियां भी बनती थीं। चुनाव के दौरान कई बार बुजर्ग व दिव्यांग को लाने व ले जाने को लेकर प्रत्याशियों में आपस में भिड़ंत भी हो जाती थी। इसे लेकर लगातार मिल रही शिकायतों व सुझावों के बाद आयोग ने पिछले दिनों 80 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके बुजुर्गों व मतदाता सूची में दर्ज सभी दिव्यांगों को घर बैठे मतदान की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आयोग का निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन इससे जुड़ी सूचनाओं को अपडेट करने व अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। (संवाद)
जिले में 5,118 दिव्यांग मतदाता
जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 5,118 है। विधानसभा क्षेत्र तिलोई में सर्वाधिक 1,644 दिव्यांग मतदाता हैं तो जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 916 दिव्यांग मतदाता। इसी तरह अमेठी विधानसभा क्षेत्र में 1,349 व गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में 1,209 दिव्यांग मतदाता हैैं।
विज्ञापन
80 वर्ष आयु से ऊपर 19,581 मतदाता
अमेठी जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 60 वर्ष या इससे ऊपर के बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 1,89,331 है। इनमें 80 वर्ष या इससे ऊपर के मतदाताओं की संख्या 19,581 है। 80 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके बुजुर्ग मतदाताओं की सर्वाधिक संख्या जगदीशपुर व सबसे कम अमेठी में है। तिलोई विधानसभा क्षेत्र में 80 वर्ष के ऊपर के 4,671 मतदाता, जगदीशपुर में 5,865 मतदाता, गौरीगंज में 5,185 मतदाता व अमेठी में 3,860 मतदाता हैं।
417 मतदाता 100 वर्ष के ऊपर
निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार जिले में 60 से 69 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 1,15823 है। इसी तरह 70 से 79 वर्ष आयु वर्ग के 53,927 व 80 से 89 वर्ष आयु वर्ग के 16,353 मतदाता जिले में हैं। 90 से 99 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 2,811 व जीवन के 100 बसंत देख चुके मतदाताओं की संख्या 417 है।
पहले बूथों पर बनाए गए थे रैंप
किसी तरह मतदान करने बूथ पर पहुंचने वाले बुजुर्गों को सुविधा मिल सके इसके लिए आयोग पूर्व में भी प्राविधान कर चुका है। आयोग के निर्देश पर पूर्व में उन सभी स्कूल व अन्य भवनों में रैंप का निर्माण कराया गया था जो मतदान केंद्र या मतदेय स्थल के रूप में चिह्नित हैं। पिछले चुनाव में बूथ पर पहुंचने वाले बुजुर्गों व दिव्यांगों के बैठने व उनके जलपान आदि की व्यवस्था कराई गई थी।
जिले में कुल 1,620 मतदेय स्थल
चार विधानसभा क्षेत्र में बंटे जिले में आगामी विधानसभा चुनाव में कुल 898 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन मतदान केंद्रों में मतदेय स्थलों की संख्या 1,620 है। मतदेय स्थलों की कुल संख्या की बात करें तो तिलोई में 396 व जगदीशपुर में 424 है। इसी तरह गौरीगंज में 404 व अमेठी में 396 बूथ बनाए जाएंगे।
चल रही तैयारी : डीएम
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग का निर्देश मिलने के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। फिलहाल सभी दिव्यांग मतदाताओं व 80 वर्ष के ऊपर के बुजुर्गों को चिह्नित कर उनका वोटर आईडी कार्ड बनाया जा रहा है। घर बैठे मतदान के लिए किन विकल्पों का इस्तेमाल होगा इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है।