फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ekatmata Express will now operate till Gaya

Amethi News: अब गया तक संचालित होगी एकात्मता एक्सप्रेस

Wed, 03 May 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 03 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ekatmata Express will now operate till Gaya
अमेठी रेलवे स्टेशन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले से प्रमुख तीर्थ गया तक जाने वालों के लिए अब एक और ट्रेन की सुविधा मिलेगी। लोगों की परेशानी को देखते हुए विभाग ने जिले के दो ट्रैक पर सप्ताह में क्रमश: एक व दो दिन संचालित एकात्मा एक्सप्रेस को गया जंक्शन तक संचालित करने को हरी झंडी दिखाई है। रविवार को ट्रेन अमेठी होकर तो मंगलवार व गुरुवार को निहालगढ़ होकर गया तक संचालित होगी।
विज्ञापन

लखडनऊ-अमेठी-प्रतापगढ़-वाराणसी व लखनऊ-निहालगढ़-सुल्तानपुर-वाराणसी ट्रैक से जिले के लोगों को गया जंक्शन के लिए सीधे ट्रेन की सेवा मिलेगी। सुल्तानपुर ट्रैक से एक भी ट्रेन गया जंक्शन के लिए नहीं थी तो अमेठी ट्रैक पर नीलांचल एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन तो तीन अन्य ट्रेनें एक दिन संचालित होती थीं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विभाग ने दोनों ट्रैक पर संचालित एकात्मा एक्सप्रेस के रूट में विस्तार कर दिया है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से जारी आदेश में प्रत्येक शनिवार को लखनऊ से रात 11:30 बजे रवाना होकर एकात्मा एक्सप्रेस अमेठी में रविवार भोर 1:53 पर ठहराव के साथ सुबह 5:30 वाराणसी होते हुए 10:35 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रविवार शाम 7:00 बजे गया से रवाना होकर सोमवार अलसुबह 2:38 बजे अमेठी में ठहराव के साथ लखनऊ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही ट्रेन सुल्तानपुर ट्रैक पर प्रत्येक मंगलवार व बृहस्पतिवार को लखनऊ से 11:55 बजे रवाना होकर सुल्तानपुर में दूसरे दिन (बुधवार व शुक्रवार) अलसुबह 2:10 में ठहराव के साथ वाराणसी होते हुए गया जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार शाम सात बजे गया से रवाना होकर दूसरे दिन (बृहस्पतिवार व शनिवार) को सुल्तानपुर में ठहराव के साथ लखनऊ के बीच संचालित होगी। ट्रेन संचालित होने के बाद जिले वासियों को यात्रा में सहूलियत होगी।

मिला आदेश शुरू हुआ संचालन
एकात्मा एक्सप्रेस का संचालन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से बढ़ा कर गया जंक्शन तक कर दिया गया है। ट्रेन दोनों ट्रैक पर निर्धारित दिन व समय पर संचालित हो रही है। ट्रेन में आरक्षित टिकट के साथ जरनल डिब्बे में साधारण टिकट पर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
रेखा शर्मा- वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed