{"_id":"65872d1b1212edef6c0dbc14","slug":"eight-lakhs-cheated-in-the-name-of-job-case-against-three-amethi-news-c-96-1-brp1002-10931-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नौकरी के नाम पर आठ लाख ठगे, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नौकरी के नाम पर आठ लाख ठगे, तीन पर केस
Sun, 24 Dec 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। ट्यूबवेल ऑपरेटर पद पर नौकरी लगाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का मामला आया है। पीड़ित की शिकायत व अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के निर्देश पर मुंशीगंज थाने में शनिवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुंशीगंज के कटरा महारानी निवासी धर्मराज ने शिकायत दर्ज कराई है। कहा है कि वर्ष 2018 में लखनऊ में एक निजी कंपनी में काम करने के दौरान मिर्जापुर के त्रिभुवन मौर्य से की थी। उससे उनकी दोस्ती हो गई। 2019 में वह ट्यूबवेल ऑपरेटर परीक्षा के लिए वाराणसी गया था। वहां पर उसकी मुलाकात दोबारा से त्रिभुवन से हुई। उसने एक व्यक्ति के बारे में पास कराने की जिम्मेदारी लेने की बात बताई। रिजल्ट आने पर फेल हो गया लेकिन, त्रिभुवन ने पास होने की बात बताई।
कहा है कि इसके बाद उसके पास ज्ञानेंद्र शुक्ला का फोन आया। उसे मिर्जापुर बुलाया। नौकरी के लिए उससे आठ लाख रुपये की मांग की गई। कई चरण में रुपये दे दिए। कई बार लखनऊ बुलाया, दौड़ाया लेकिन नौकरी नहीं लगी।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर ज्ञानेंद्र शुक्ल, त्रिभुवन मौर्य व दीपक मिश्र के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।