फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Eight injured in separate road accidents

Amethi News: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में आठ घायल

Fri, 10 Mar 2023 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Eight injured in separate road accidents
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव जरौटा निवासी रज्जन मिश्र बृहस्पतिवार की शाम बाइक से निकले थे। अभी वे गांव के समीप सड़क पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बुधवार शाम सुल्तानपुर के धम्मौर गांव निवासी विजय कुमार अपनी पत्नी अंजू और नौ वर्षीय बेटे चंदन को लेकर बाइक से अमेठी की ओर जा रहे थे। देवीपाटन के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें तीनों घायल हो गए। बुधवार को ही पुराना रायपुर निवासी जितेंद्र, बारीपुर निवासी मनोज यादव और गौरीगंज के पूरे पार्टी मानपुर निवासी मिश्री लाल यादव अलग-अलग सड़क हादसे में घायल हो गए। मंगलवार देर शाम अमावा रोड निवासी शरद सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रज्जन की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गौरीगंज (अमेठी)। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे दयाराम पांडेय निवासी नत्थू व संदीप पाल बाइक से घर जा रहे थे। अभी भुसियावां-शाहगढ़ मार्ग पर लोहंगपुर तिराहे के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान नत्थू की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि दुर्घटना का केस दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed