फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Eight council schools will soon get new educational buildings

Amethi News: आठ परिषदीय स्कूलों को जल्द मिलेगा नया शैक्षिक भवन

Sun, 05 Feb 2023 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Eight council schools will soon get new educational buildings
गौरीगंज : बहादुरपुर ब्लॉक के फतेहपुर मवइया में चल रहा नए विद्यालय भवन का निर्माण। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जर्जर भवन में पंजीकृत नौनिहालों को जल्द ही सुविधा से लैश नए भवन में शिक्षण कार्य करने की सुविधा मिलेगी। कवायद सफल हो इसके लिए पहले चरण में आठ स्कूलों के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद धनराशि भी अवमुक्त हो चुकी है। राशि मिलने के बाद स्कूल प्रबंध समिति की निगरानी में प्रधानाध्यापक मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों को आकर्षक बनाने के साथ अवस्थापना की सुविधा से लैश करने की कवायद में जुटा है। गत दिनों सर्वे में 327 जर्जर स्कूल चिन्हित कर मूल्यांकन कराने के बाद उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी बीच विभाग ने पुराने भवन के स्थान पर नए भवन निर्माण का प्रस्ताव निदेशालय भेजा था। विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने छह प्राथमिक व दो उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर में खाली पड़ी भूमि पर निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृति मिलने के बाद प्राथमिक स्कूल के लिए 11.20 लाख रुपये तो उच्च प्राथमिक स्कूल के लिए 20.60 लाख रुपये के हिसाब से राशि अवमुक्त कर दी है।
विज्ञापन

राशि अवमुक्त होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालय मौलवी खुर्द, फतेहपुर मवइया, टिकरी प्रथम, कोरारी हीरशाह, जयनगरा व चिलौली प्रथम तथा उच्च प्राथमिक स्कूल हनुमंत नगर व भेटुआ में स्कूल निर्माण की योजना बनाई है। कवायद सफल हो इसके लिए संबंधित स्कूल के प्रबंध समिति के खातें में धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। धनराशि अवमुक्त होने के बाद प्रधानाध्यापक को निर्माण प्रभारी की जिम्मेदारी साैंपते हुए प्रबंध समिति की निगरानी में मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनराशि मिलने के बाद स्वीकृत मानचित्र के अनुसार निर्माण प्रभारियों ने निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्कूल में पंजीकृत विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य में सहूलियत होगी। इतना ही नहीं विभाग की निजी स्कूल की तर्ज पर संचालित योजना को भी अमली जामा पहनाया जा सकेगा।
यह होगा निर्माण
प्रस्तावित आठ स्कूल में शिक्षण कक्ष के साथ बरामदा, पेयजल, प्रसाधन, रैंप, वायरिंग के साथ विद्युत कनेक्शन व प्रार्थना सभा का निर्माण कराया जाएगा। आवंटित धनराशि से स्कूल को आधुनिक सुविधा से भी लैश करते हुए हाईटेक विधि से शिक्षण कार्य को गति देते हुए नौनिहाल का शैक्ष्कि स्तर बेहतर बनाया जाएगा।

मानक के अनुसार होगा निर्माण
आठ परिषदीय स्कूल में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। निर्माण कार्य की निगरानी जिला समन्वयक निर्माण के साथ संबंधित बीईओ को दी गई है। प्रस्तावित मानचित्र के अनुसार मानक के अनुसार निर्माण पूरा कराना प्राथमिकता है। निर्माण के लिए आवंटित धनराशि का दुरुपयोग करने या गुणवत्ता परक ढ़ंग से निर्माण पूरा नहीं होने पर निर्माण प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संगीता सिंह-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed